फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 3000 मीटर स्टेपल चेज में अयोध्या के सचिन ने झटका सोना

Mon, 12 Jan 2026 09:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
27-डाभासेमर स्टेडियम में स्टीपलचेज में जीत के लिए छलांग लगाते ​खिलाड़ी।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। प्रदेश स्तरीय पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को डाभासेमर स्टेडियम में किया गया। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में अयोध्या के सचिन पाल ने 3000 मीटर स्टेपल चेज स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इस स्पर्धा में बस्ती के उमाशंकर को रजत तथा बरेली के जयचंद यादव को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

अन्य स्पर्धाओं में 400 मीटर दौड़ में गोरखपुर के उमेश साहनी प्रथम, सहारनपुर के अर्नव शर्मा द्वितीय तथा प्रयागराज के अमन कुशवाहा तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में अलीगढ़ के शशांक बाबू ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि कानपुर के वैभव त्रिपाठी दूसरे और मेरठ के अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में प्रयागराज के मो. इमरान ने स्वर्ण, अलीगढ़ के सौरभ कुमार ने रजत तथा अयोध्या के शिवम कश्यप ने कांस्य पदक जीता। 800 मीटर दौड़ में लखनऊ के शिवकुमार निषाद प्रथम, बस्ती के आलोक द्वितीय और बरेली के हरप्रीत सिंह तृतीय स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में अलीगढ़ के अभिषेक चहर ने स्वर्ण, कानपुर के वैभव त्रिपाठी ने रजत तथा अलीगढ़ के विवेक कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों की टीमें भाग ले रही हैं।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन 14 राजपूत बटालियन के मेजर धूमल रोहन शाहजी ने किया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अयोध्या अनिमेष सक्सेना और उप क्रीड़ाधिकारी शकील अहमदने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर क्रीड़ाधिकारी रायबरेली धीरेंद्र कुमार पुरुषोत्तम, सहायक प्रशिक्षक मुकेश कुमार सिंह, उप क्रीड़ाधिकारी विवेक कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें