फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रूसी श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन, दिखे राममय

Mon, 03 Mar 2025 10:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में देश-विदेश के श्रद्धालु निरंतर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को रूसी श्रद्धालुओं के एक दल ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। रामलला के दर्शन कर सभी निहाल दिखे। राम जन्मभूमि पथ पर रूसी श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए, कहा,अयोध्या की यात्रा हमेशा याद रहेगी। अयोध्या बहुत ही सुंदर आध्यात्मिक नगरी है।
विज्ञापन

रामनगरी अयोध्या पहुंचे रूसी मेहमान सोमवार को पूरी तरह राममय दिखे। इन विदेशी मेहमानों ने सबसे पहले प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई। साथ ही कई धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हुए। इसके बाद 33 रूसी श्रद्धालुओं का दल चित्रकूट पहुंचा। वहां परिक्रमा करने के साथ ही दर्शन-पूजन किया। चित्रकूट से विदेशी मेहमानों का दल रविवार की शाम अयोध्या पहुंचा। यहां सोमवार को सभी ने रामलला के दर्शन किए। पावन सलिला सरयू में भी आचमन-पूजन किया। सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में माथा टेका। रामलला के दरबार में पहुंचे तो रामलला की मनमोहक छवि देखकर मुग्ध हो उठे।
श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या पहुंचे बद्रीनाथ के आचार्य नील प्रसाद ने बताया कि सभी श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर भावविभोर हो गए। उन्होंने अयोध्या यात्रा के लिए हमें धन्यवाद दिया है, बताया कि यह सुखद अनुभूति रही। अयोध्या से सभी विदेशी मेहमान कर्नाटक के लिए रवाना होंगे। वहां पर योग के विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। रूसी दल में शामिल एलिस ने कहा कि रामलला के दर्शन करना अकल्पनीय है। बहुत ही भव्य मंदिर है, अयोध्या एक दैवीय नगरी है, ऐसा महसूस होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें