फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 14 कोसी में ग्रामीण, पंचकोसी में शहरी आस्था की बिखरी छटा

विज्ञापन
40-परिक्रमा के दौरान भजन का गान करतीं महिलाएं।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। कार्तिक मेला के दौरान रामनगरी की 14 कोसी परिक्रमा में ग्रामीण परिवेश तो पंचकोसी में शहर के निवासियों के श्रद्धा की छटा बिखरी। युवाओं में भी पांच कोस की परिधि नापने की ललक दिखाई दी। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अफसरों ने व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी दायित्वों का निर्वहन करते हुए परिक्रमा में शामिल होकर अपनी श्रद्धा निवेदित की।
विज्ञापन


अयोध्या का पंचकोसी परिक्रमा पथ शुक्रवार रात से ही जय श्रीराम के जयघोष से गूंजता रहा। भोर में चार बजकर दो मिनट के शुभ मुहूर्त के बाद तो जनसैलाब उमड़ पड़ा। देश और प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए रामभक्तों के साथ सर्वाधिक संख्या में स्थानीय शहरवासियों के जत्थे दिखे। इनमें दो श्रेणियों केे परिक्रमार्थी शामिल रहे। एक तो वह जिन्होंने पहली बार परिक्रमा उठाई और बड़ी संख्या ऐसे भक्तों की भी रही, जो कई सालों से इस परंपरा का हिस्सा बन रहे हैं।

परिक्रमा पथ पर युवाओं की टोली में शामिल सिविल लाइन निवासी मुदित वर्मा ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ पहली बार परिक्रमा कर रहे हैं। इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। परिक्रमा पथ पर हर कोई श्रीराम की भक्ति में लीन होकर आगे बढ़ रहा है। इससे उन्हें भी उर्जा मिल रही है। कोटसराय निवासी बलराम सिंह कहते हैं कि वह पिछले पांच साल से पंचकोसी परिक्रमा कर रहे हैं। जब तक शरीर चलेगा, तब तक इसके माध्यम से जीवन को धन्य बनाने का प्रयास करेंगे। कौशलपुरी की निवासी अंजली कहती हैं कि आज उत्सव का दिन है। पहली बार इसमें सहभागी बनने से अभिभूत हैं।
विज्ञापन


इस परिक्रमा में शामिल होकर पुण्यार्जन हासिल करने की अपनी ललक को प्रशासन और पुलिस के अफसर भी नहीं रोक पाए। पहले देर रात तक तैयारियों का जायजा लिया, फिर भोर से निगरानी में डट गए। इसके बाद जिन्हें जब मौका मिला तब परिक्रमा भी कर डाली। मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने उदया चौराहे से परिक्रमा की शुरूआत की। इसी तरह एआरटीओ डॉ. आरपी सिंह भी इसमें शामिल हुए। इनके अलावा कमिश्नर राजेश कुमार, आईजी प्रवीण कुमार और डीएम निखिल टीकाराम फुंडे भी मौका निकालकर परिक्रमा का हिस्सा बने।

इसी कड़ी में जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने भी श्रद्धा निवेदित करने का अवसर नहीं छोड़ा। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने भाजपा के महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव के साथ भोर में परिक्रमा कर ली। इस दौरान वह दोनों परिक्रमा पथ पर आयोजित शिविरों में रुक कर श्रद्धालुओं की सेवा करते हुए प्रसाद वितरण में भी सहभागी बने। विधायक ने कहा कि अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा हमारी आस्था, परंपरा और संस्कृति का जीवंत उत्सव है। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी भी परिक्रमा में शामिल हुए।

40-परिक्रमा के दौरान भजन का गान करतीं महिलाएं।-संवाद

40-परिक्रमा के दौरान भजन का गान करतीं महिलाएं।-संवाद

40-परिक्रमा के दौरान भजन का गान करतीं महिलाएं।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें