अयोध्या। क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में 22 फरवरी को रामकथा पार्क में रन फॉर राम मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें 42 किलोमीटर, 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और तीन किलोमीटर की दौड़ प्रस्तावित है। प्रतियोगिता में कुल 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है। 10 किलोमीटर दौड़ में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों की आयु 12 वर्ष और उससे अधिक निर्धारित की गई है। इस श्रेणी के लिए पंजीकरण शुल्क 800 रुपये रखा गया है। वहीं, परिवारों व आमजन की सहभागिता को ध्यान में रखते हुए तीन किलोमीटर फैमिली एवं फन रन का भी आयोजन किया जा रहा है। यह दौड़ सभी आयु वर्ग के लिए खुली रहेगी। इसके लिए पंजीकरण शुल्क 100 रुपये रखा गया है। इसमें पुरस्कार राशि लागू नहीं होगी और अधिकतम समय 1 घंटा निर्धारित किया गया है। क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष शांतनु सिंह ने कहा कि सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट, दौड़ पूर्ण करने पर फिनिशर मेडल दिया जाएगा। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रन फॉर राम केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि यह स्वस्थ समाज, युवा ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग इसमें भाग लें और खेल को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।