फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रुदौली पुलिस ने बालिकाओं को सिखाया सुरक्षा के गुर

Wed, 04 Feb 2026 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
फोटो-45-राजकीय हाई स्कूल शुजागंज में जागरूकता कार्यक्रम- संवाद
विज्ञापन
भेलसर। महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के तहत बुधवार को राजकीय हाई स्कूल शुजागंज में रुदौली पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जागरूकता कार्यक्रम किया। उपनिरीक्षक स्तुति गुप्ता, चौकी प्रभारी शुजागंज अभिषेक सिंह के नेतृत्व में आरक्षी रवि चौधरी ने छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में वह बिना भय के 1090, 112, 1930, 108, 102, 181, 1098 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं। महिला उपनिरीक्षक ने छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया के खतरों से सतर्क रहने की प्रेरक जानकारी दी और कहा कि आज की जागरूक बालिका ही कल का सुरक्षित समाज तैयार करेगी। साथ ही सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए छात्राओं को निर्भीक, सजग और सशक्त बनने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें