फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बिना टिकट 90 हजार यात्रियों से 5.60 करोड़ की वसूली

Fri, 24 Oct 2025 10:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
28 -शुक्रवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री -संवाद
विज्ञापन
बिना टिकट 90 हजार यात्रियों से 5.60 करोड़ की वसूली
विज्ञापन

अयोध्या। कैंट रेलवे स्टेशन पर पिछले ढाई साल में बिना टिकट यात्रा करने वालों यात्रियों पर की गई कार्रवाई से रेलवे को अच्छी आय हुई है। अप्रैल 2023 से अगस्त 2025 तक करीब 90 हजार यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया। इन पर जुर्माना लगाकर रेलवे ने कुल 5.60 करोड़ रुपये से अधिक की आय अर्जित की।
2023-24 में 28,417 यात्रियों पर कार्रवाई की गई। इससे 1.85 करोड़ रुपये की आय हुई। 2024-25 में 33,588 यात्रियों पर जुर्माना लगाने से 2.07 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल से अगस्त के बीच 25,740 यात्रियों से 1.67 करोड़ रुपये वसूल किए गए हैं। ट्रेनों में प्रतिदिन जांच अभियान चलाया जाता है। बिना टिकट या गलत टिकट पाए जाने पर रेलवे अधिनियम के तहत जुर्माना लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य टिकट निरीक्षक अभिमन्यु सिंह ने बताया कि बिना टिकट यात्रा करना अपराध है। इससे रेलवे को आर्थिक नुकसान होता है। यात्रियों से अपील है कि वे हर यात्रा के लिए वैध टिकट लेकर ही ट्रेन में सफर करें। आने वाले महीनों में यह अभियान और सख्ती से चलाया जाएगा। हर यात्री नियमों का पालन करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें