फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: समितियों से हुई 10.73 लाख रुपये की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। तहसील के 14 ऋण वितरक समितियों से शुक्रवार को 10.73 लाख की वसूली की गई। सचिवों को तीन लाख रुपये साप्ताहिक वसूलने का लक्ष्य दिया गया है। अपर जिला सहकारी अधिकारी बीकापुर अमित कुमार सिंह ने बताया कि सभी को निर्देशित किया गया कि सुबह छह बजे से ही समिति क्षेत्र के बकायेदारों के यहां संपर्क करते हुए अधिक से अधिक बकाया वसूल करें। तकाजा रजिस्टर पर किसानों के हस्ताक्षर भी कराएं। वसूली अभियान के तहत शाखा हैदरगंज में समिति के सचिवों ने 1,59,000, तारुन में 2,89,000, बीकापुर में 6.25 लाख रुपये की वसूली की है। यह अभियान 30 जून तक जारी रहेगा।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें