फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 445 कॉलेज के प्रधानाचार्यों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शासकीय कार्यों में हीलाहवाली और विभाग की ओर से जारी पत्रों आदि का जवाब न देने के मामले में जिले के सभी 445 माध्यमिक इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को जिला विद्यालय निरीक्षक ने नोटिस जारी किया है। यह नोटिस सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भेजी गई है। सुधार न होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार आर्य की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि माध्यमिक शिक्षा के तहत सभी को इस कार्यालय की ओर से पत्र जारी किए जाते हैं। जो योजनाओं की प्रगति की सूचना आदि से जुड़े होते हैं। इसके बाद भी किसी भी प्रधानाचार्य ने इसे गंभीरता से नहीं लिया है। इसके अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से बनाए गए विभागीय ग्रुप पर बिना हस्ताक्षर वाले पत्र भेज कर कोरम पूरा किया जाता है। जो शासकीय नियमों के खिलाफ है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि एक सप्ताह का समय दिया गया है, यदि सुधार नहीं होता तो कार्रवाई शुरू की जाएगी। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें