फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पथ संचलन का रूट तय, 48 स्थलों पर होगी पुष्पवर्षा

Sun, 28 Sep 2025 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। विजयादशमी के ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अयोध्या में होने वाला पथ संचलन विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। पहली बार संघ कार्यकर्ता रामकथा पार्क से राम मंदिर के प्रवेश द्वार (बिड़ला धर्मशाला) तक संचलन करेंगे। पथ संचलन में 1500 से 2000 स्वयंसेवक शामिल होंगे। पूरे मार्ग पर 48 स्थलों पर पुष्पवर्षा होगी।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, पथ संचलन के दौरान अयोध्याधाम में उत्सव जैसा माहौल होगा। रूट चार्ट को अंतिम रूप दिया जा चुका है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि संचलन के मार्ग पर 48 स्थानों की पहचान की गई है, जहां विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा की जाएगी। इस सूची में प्रतिष्ठित संस्थाओं से लेकर स्वयंसेवी मंडल तक शामिल हैं। रामकथा पार्क से शुरू होकर रामपथ से गुजरता हुआ यह संचलन राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर पहुंच कर समाप्त होगा।
पथ संचलन में अशोक सिंहल व रामलला नगर के स्वयंसेवक शामिल होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मौजूद रहेंगे। अध्यक्षता जैन मंदिर रायगंज के पीठाधीश रवींद्र कीर्ति स्वामी करेंगे। सरकार्यवाह रामकथा पार्क में स्वयं सेवकों को संबोधित करेंगे और लता चौक पर पथ संचलन का निरीक्षण करेंगे। संघ के महानगर संघ चालक प्रो. विक्रमा प्रसाद का कहना है कि दशहरे पर होने वाला यह आयोजन केवल एक पथ संचलन नहीं बल्कि राष्ट्रीय चेतना, अनुशासन और सांस्कृतिक गौरव का अद्वितीय प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन

यह संस्थाएं करेंगी पुष्पवर्षा
राष्ट्र सेविका समिति, विश्व हिंदू परिषद, संस्कार भारती, नमामि सरयू, भारतीय शिक्षण मंडल, वनवासी कल्याण आश्रम, विद्या भारती, स्वदेशी जागरण मंच, सहकार भारती, सेवा भारती, विश्व आयुर्वेद परिषद, अधिवक्ता परिषद, क्रीड़ा भारती, इतिहास संकलन समिति, आरोग्य भारती, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, पूर्व सैनिक परिषद। इसके अलावा संत-धर्माचार्यों की टोली भी रामपथ पर स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें