फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: आठ से 28 अगस्त तक भारी वाहनों का रहेगा रूट डायवर्जन

Mon, 03 Aug 2026 09:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
लता मंगेश्कर चौराहे पर डायवर्जन होने लोगों को रोकते ट्रैफिककर्मी। 
विज्ञापन
अयोध्या। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा, शिवरात्रि, नागपंचमी, झूला मेला और पूर्णिमा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने आठ से 28 अगस्त तक अलग-अलग चरणों में भारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू कर दी है। ट्रक, डीसीएम, ट्रैक्टर समेत मालवाहक वाहनों को विभिन्न वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। आवश्यक सेवाओं के वाहनों को इस व्यवस्था से छूट रहेगी।
विज्ञापन


इनसेट

इन-इन स्थानों से रहेगा रूट डायवर्जन

-आठ अगस्त सुबह 8:00 बजे से 12 अगस्त सुबह 8:00 बजे तक दूसरे सोमवार और शिवरात्रि पर पहला डायवर्जन लागू रहेगा।

-14 अगस्त सुबह 8:00 बजे से 17 अगस्त रात 11:00 बजे तक मणिपर्वत मेला, झूला मेला, तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर दूसरा चरण लागू रहेगा।

-23 अगस्त सुबह 8:00 बजे से 24 अगस्त रात 11:00 बजे तक चौथे व अंतिम सोमवार पर डायवर्जन रहेगा।

-27 अगस्त सुबह 8:00 बजे से 28 अगस्त रात 11:00 बजे तक पूर्णिमा स्नान और मेला समापन पर अंतिम चरण लागू रहेगा।

-सुल्तानपुर से आने वाले भारी वाहन कूड़ेभार से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर भेजे जाएंगे।

-रायबरेली से आने वाले वाहन हलियापुर होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जाएंगे।

-आजमगढ़ और अंबेडकरनगर से आने वाले वाहन गोहन्ना मोड़, दोस्तपुर होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गुजरेंगे।

-बाराबंकी की ओर से आने वाले वाहन मिटरिया रामसनेही घाट, हैदरगढ़ होकर भेजे जाएंगे।

-बस्ती से आने वाले वाहन लोलपुर से नवाबगंज (गोंडा) की ओर मोड़े जाएंगे।

-गोंडा से आने वाले वाहन लकड़मंडी, लोलपुर होकर बस्ती की ओर भेजे जाएंगे।

-गोरखपुर से आने वाले वाहन लिंक एक्सप्रेस-वे के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जाएंगे।

-गोरखपुर, संतकबीरनगर और बस्ती से आने वाले वाहन कलवारी, टांडा, अकबरपुर, दोस्तपुर होकर भेजे जाएंगे।

-गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, मेहदावल, डुमरियागंज, उतरौला, बलरामपुर और गोंडा से आने वाले वाहन जरवल रोड तिराहे से बहराइच, टिकोरा मोड़, चहलरी घाट रोड होते हुए सिधौली-सीतापुर-लखनऊ मार्ग पर डायवर्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें