फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र’ से लुटेरों के गिरोह का पर्दाफाश

Sun, 26 Apr 2026 08:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
भेलसर। कोतवाली रूदौली पुलिस ने हाईवे और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को निशाना बनाकर लूट व टप्पेबाजी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 70 हजार रुपये मूल्य के लूटे गए जेवर बरामद किए हैं।
विज्ञापन



एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर रुदौली पुलिस ने ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र’ के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से इस गिरोह का खुलासा किया। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुफरान उर्फ मोनू (31) और अकलीम (21) निवासी ग्राम भेलसर के रूप में हुई है। दोनों सुनसान स्थानों पर राह चलती महिलाओं को निशाना बनाकर उनके जेवर लूटते थे। पुलिस ने दो घटनाओं का खुलासा किया। 12 फरवरी 2026 को कुढ़ासादात के पास महिलाओं से झूमकी, पाॅजेब, नाक का बुंदा और मटर माला लूटा गया था। 25 फरवरी 2026 को रहीमगंज धौरहरा क्षेत्र में एक महिला से मंगलसूत्र, बाला, पायल और नाक का बुंदा छीना गया था। इन मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही थी।
मुख्य आरोपी गुफरान उर्फ मोनू पर लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। अकलीम पर भी एनडीपीएस एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें