फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: राम मंदिर में कैमरा लगे चश्मे के साथ घुसा युवक, लेकिन सारी चालाकी रह गई धरी; एक गलती से धरा गया

Mon, 06 Jan 2025 09:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

एक युवक राम मंदिर में कैमरा लगे चश्मे के साथ घुस गया। लेकिन, सारी चालाकी धरी रह गई। एक गलती से धरा गया। आग पढ़ें और जानें पूरा मामला...
विज्ञापन
राम मंदिर में कैमरा लगे चश्मे के साथ घुसा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि परिसर में एक युवक कैमरे वाला चश्मा लगाकर प्रवेश कर गया। युवक परिसर में फोटो खींच रहा था। फोटो खींचते समय लाइट जलने पर परिसर में तैनात वाचर को उस पर संदेह हुआ। उसने तत्काल युवक को पकड़ा तो पूरा मामला सामने आया। सुरक्षा एजेंसियां युवक से पूछताछ कर रही हैं।

विज्ञापन


घटना सोमवार दोपहर तीन बजे की है। बड़ोदरा निवासी जानी जयकुमार सोमवार को रामलला के दर्शन को आया था। वह राम जन्मभूमिपथ से सभी चेकिंग प्वाइंट को पार कर परिसर स्थित सिंहद्वार के आगे तक पहुंच गया। इस बीच युवक ने चश्मे से फोटो क्लिक करने की कोशिश की तो लाइट जली। 

कैमरे वाला चश्मा पहन रखा था

सिंहद्वार के पास तैनात एक वाचर की नजर उस युवक पर पड़ी। वाचर को संदेह हुआ, उसने तुरंत युवक को रोककर चश्मे के बारे में जानकारी ली तो उसके होश उड़ गए। युवक ने कैमरे वाला चश्मा पहन रखा था। जिससे आसानी से फोटो क्लिक की जा सकती है। चश्मे के दोनों किनारों पर कैमरे लगे हुए थे। एक बटन भी है, जिसे दबाते ही फोटो कैप्चर हो जाती है।

आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया

एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बताया कि वाचर की सक्रियता से युवक को तत्काल हिरासत में ले लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। अभी तक पूछताछ में उसका कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। युवक बड़ोदरा का व्यापारी है। चश्मे की कीमत 50 हजार बताई जा रही है। एसएसएफ के वाचर अनुराग बाजपेयी को पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें