फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: संसाधनों की भरमार, कोरोना से जंग को स्वास्थ्य महकमा तैयार

Sat, 14 Jun 2025 09:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में कोरोना की दस्तक के बाद आमजन में भले ही कौतूहल है, लेकिन स्वास्थ्य महकमा इससे जंग को पूरी तरह तैयार है। जिले में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, आईसीयू, पीआईसीयू समेत अन्य संसाधनों की भरमार है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस ने पहली बार जिले में दस्तक दी थी तो जिले में इंतजाम नाकाफी थे। संक्रमण की दूसरी लहर में संसाधनों की कमियां खूब खलीं, जिनके दुष्परिणाम भी सामने आए। इस प्रकोप से उबरने के बाद सरकार ने जिले के अस्पतालों को संसाधनों से समृद्ध किया। उस समय ही जिले के अलग-अलग अस्पतालों में 650 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेजे गए। इन्हें मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, श्रीराम अस्पताल के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थापित किया गया।
वहीं, मेडिकल कॉलेज समेत अन्य अस्पतालों में तत्समय लगभग 190 वेंटिलेटर उपलब्ध कराए गए थे। बाद में मेडिकल कॉलेज के रखे कुछ वेंटिलेटर गैर जनपद भेजे गए थे। इसके बाद भी पर्याप्त वेंटिलेटर उपलब्ध हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज में तीन, जिला महिला अस्पताल में दो, जिला अस्पताल, श्रीराम अस्पताल, कुमारगंज अस्पताल, सीएचसी बीकापुर, पूराबाजार और मसौधा में एक-एक ऑक्सीजन प्लांट अलग-अलग क्षमता के लगाए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा आईसीयू व पीआईसीयू बेड, सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम के जरिये मरीजों को बेड तक ऑक्सीजन आदि के इंतजाम किए गए हैं। इनके बदौलत स्वास्थ्य विभाग कोरोना से हर तरह से लड़ने को तैयार है।
सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बनियान ने बताया कि आमजन से अपील है कि वे स्वत: कोरोना मानकों का पालन करें। यदि किन्हीं कारणों से वे संक्रमण की चपेट में आते हैं तो स्वास्थ्य विभाग पर यकीन करें। सरकारी अस्पतालों में ही उन्हें बेहतर इलाज मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें