फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: धंसी सड़क की हुई मरम्मत, आवागमन सुगम

Thu, 16 Jul 2026 10:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
 मरम्मत की गई सड़क
विज्ञापन
पूराबाजार। ''दो विभागों के फेर में उलझी धंसी सड़क'' शीर्षक से अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद सिंचाई विभाग ने इसे दुरुस्त कर दिया है। इससे लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

दर्शननगर-भरतकुंड (राम वनगमन) मार्ग पर एयरपोर्ट नाला के पास सड़क धंस गई थी। एयरपोर्ट नाले के समीप पुलिया के दोनों तरफ सड़क धंसने से बड़े गड्ढे बन गए थे। बरसात में इनमें पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता था। यह मार्ग अयोध्या से भरतकुंड और राम वनगमन पथ को जोड़ने वाला प्रमुख धार्मिक मार्ग है। इस पर प्रतिदिन हजारों वाहन, श्रद्धालु और तीर्थयात्री आवागमन करते हैं। सड़क ठीक कराने को लेकर सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी थोप रहे थे। समाचार प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया। सिंचाई विभाग ने क्षतिग्रस्त हिस्सों को भरकर सड़क को समतल कराया। इससे आवागमन अब पहले की अपेक्षा काफी सुगम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें