फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दिव्यांग बच्चों के लिए 3.91 करोड़ का बचपन डे-केयर सेंटर तैयार

Thu, 16 Jul 2026 10:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में श्रवणबाधित, दृष्टिबाधित और बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के लिए आधुनिक बचपन डे-केयर सेंटर लगभग तैयार हो गया है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से ब्रह्मकुंड क्षेत्र में करीब 3.91 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस केंद्र का निर्माण अंतिम चरण में है और हैंडओवर की प्रक्रिया चल रही है। तीन मंजिला यह भवन करीब चार हजार वर्ग फुट भूमि पर बनाया गया है। इसके शुरू होने से तीन से छह वर्ष तक के दिव्यांग बच्चों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

केंद्र में ऐसे बच्चों को दिनभर सुरक्षित वातावरण में रखा जाएगा, जिनके माता-पिता नौकरी या अन्य कार्यों के कारण उनकी नियमित देखभाल नहीं कर पाते। शुरुआती चरण में 30 से 40 बच्चों को प्रवेश दिए जाने की तैयारी है।
सहायक अभियंता संजय सिंह ने बताया कि भवन को पूरी तरह दिव्यांग-अनुकूल बनाया गया है। इसमें रैंप, लिफ्ट, दिव्यांग अनुकूल शौचालय, अलग-अलग थेरेपी कक्ष, स्पीच थेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, फिजियोथेरेपी और सेंसरी इंटीग्रेशन थेरेपी जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बच्चों के लिए ब्रेल किट, श्रवण यंत्र, संवेदी खिलौने और विशेष शैक्षिक सामग्री की भी व्यवस्था की गई है। केंद्र में पौष्टिक भोजन, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और सीसीटीवी निगरानी की सुविधा भी रहेगी। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी चंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद इसी शैक्षणिक सत्र से केंद्र के संचालन की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें