फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: खोदी गई इंटरलाॅकिंग सड़क की मरम्मत शुरू

Sun, 11 Aug 2024 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
मिश्रौली पूरे झामदास गांव में कार्य में जुटे कर्मी।
विज्ञापन
अमानीगंज। क्षेत्र के मिश्रौली पूरे झामदास गांव में जल निगम की ओर से खोदी गई इंटरलॉकिंग सड़क की मरम्मत शुरू हो गई है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद कार्रवाई की गई है। स्थानीय लोगों ने इसके लिए अमर उजाला व उच्चाधिकारियों का आभार जताया है।
विज्ञापन

महीनों पहले जल निगम की ओर से पाइलाइन बिछाते समय इंटरलाॅकिंग सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया था। कार्य होने के बाद वे इसे ठीक कराना भूल गए थे। इसके चलते ग्रामीणों का आना-जाना दूभर हो गया था। आपात स्थिति में गांव तक एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पा रही थी। मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो जिम्मेदारों की नींद टूटी और सड़क की मरम्मत कराई जा रही है।
ग्रामीण कृष्णा शुक्ला ने बताया कि आमजन से जुड़ी इस समस्या को समाचार पत्र में प्रकाशित करके अमर उजाला ने पुनीत कार्य किया है। इससे अधिकारियों तक समस्या पहुंची और उसका निराकरण शुरू हो गया है। इसलिए अमर उजाला और अधिकारियों का आभार है। वहीं, जल निगम के जेई अतिन श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें