फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जीएसटी पंजीयन के मामले में पहले नंबर पर अयोध्या

Sun, 11 Aug 2024 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पिछले कई महीने से अयोध्या जोन में लगातार नये व्यापारियों की संख्या बढ़ने लगी है। बीते माह भी लक्ष्य के सापेक्ष 56.02% नये व्यापारियों को पंजीकृत करके अयोध्या जोन प्रदेश में पहले नंबर पर काबिज है। वहीं, लखनऊ द्वितीय व गाजियाबाद द्वितीय इस मामले में दूसरे और तीसरे नंबर पर है।
विज्ञापन

स्टेट जीएसटी के अयोध्या जोन में अयोध्या और देवीपाटन मंडल के नौ जिले शामिल हैं। इनमें बीते माह तक 69978 डीलर पंजीकृत थे। जुलाई में प्रदेश मुख्यालय ने अयोध्या जोन को 3172 नये व्यापारियों को पंजीकृत करने का लक्ष्य दिया था। इसके सापेक्ष 1777 नया पंजीयन करके अयोध्या जोन प्रदेश के सभी 20 जोन में अव्वल रहा। इनमें स्टेट जीएसटी के 855 व सेंट्रल जीएसटी के 922 व्यापारी शामिल थे।
वहीं, लखनऊ द्वितीय को 2625 व्यापारियों के पंजीयन का लक्ष्य था, जहां इस बार 1470 नया पंजीयन हुआ है, जो कि लक्ष्य का 56% है। जबकि, गाजियाबाद द्वितीय में 2188 के सापेक्ष 1218 व्यापारी पंजीकृत हुए हैं। यह लक्ष्य का 55.67% है। अयोध्या जोन की इस उपलब्धि पर प्रदेश मुख्यालय ने जोन के अधिकारियों की प्रशंसा करके भविष्य में भी बेहतर परिणाम की अपेक्षा की है।
विज्ञापन

अपर आयुक्त ग्रेड-1 अरविंद कुमार ने बताया कि मजबूत टीम की बदौलत यह उपलब्धि लगातार हासिल हो रही है। स्टेट जीएसटी में पंजीकरण बढ़ने से विभाग के साथ ही राष्ट्र का भी हित है। इसलिए जीएसटी के दायरे में आने वाले डीलरों को स्वत: ही संज्ञान लेकर पंजीकरण के लिए आगे आना चाहिए। समय पर कर जमा करके वह राष्ट्र की उन्नति और तरक्की में भी सहयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें