फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अब राम मंदिर दर्शन से जुड़ेगा धार्मिक पर्यटन का पैकेज, आध्यात्मिक व पौराणिक इवेंट शुरू करने की तैयारी

Sat, 31 May 2025 10:29 AM IST
भूपेन्द्र सिंह आदर्श शुक्ल, अमर उजाला, अयोध्या

सार

अयोध्या में धार्मिक पर्यटन का पैकेज अब राम मंदिर दर्शन से जुड़ेगा। यहां गुप्तारघाट, दशरथ समाधि, भरतकुंड और मखौड़ा धाम में तकनीक से जुड़े आध्यात्मिक और पौराणिक इवेंट शुरू करने की तैयारी है। 
विज्ञापन
पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए गुप्तार घाट पर शुरू होगा पौराणिक इवेंट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या स्थित राम मंदिर दर्शन से अब धार्मिक पर्यटन का पैकेज जोड़ने पर विचार किया जा रहा है। इसके तहत गुप्तारघाट, दशरथ समाधि, भरतकुंड और मखौड़ा धाम में तकनीक से जुड़े आध्यात्मिक और पौराणिक इवेंट शुरू करने की तैयारी है। इसका मकसद रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आने वाले देश-दुनिया के श्रद्धालुओं का यहां पर ठहराव सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन


महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने धर्मिक पर्यटन के इस पैकेज का प्रस्ताव तैयार कर होमवर्क शुरू कर दिया है। पिछले दिनों 23 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हनुमानगढ़ी के हनुमत कथा मंडपम के लोकार्पण के लिए आगमन के दौरान राम मंदिर परिसर में हुई बैठक में महापौर ने सीएम योगी से इस प्रस्ताव पर चर्चा भी की। सीएम ने इसे स्वीकृति प्रदान करते हुए इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए हरी झंडी दे दी है।

आध्यात्मिक और पौराणिक इवेंट शुरू करने की तैयारी

इतना ही नहीं इस पैकेज और अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं का यहां पर ठहराव सुनिश्चित करने की इस पहल के प्रति सीएम योगी ने भी विशेष दिलचस्पी दिखाई है। सूत्रों के अनुसार इसके लिए खुद मुख्यमंत्री योगी पर्यटन और संस्कृति समेत अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अफसरों के साथ एक दिन अयोध्या में प्रवास करेंगे। इस दौरान रात में अफसरों की टीम के साथ इन स्थानों का भ्रमण कर तकनीक से जुड़े आध्यात्मिक और पौराणिक इवेंट शुरू करने की संभावनाओं का खाका विशेषज्ञों की ओर से खींचा जाएगा।

यह भी पढ़ेंः- बहराइच: जिस दरगाह मेला पर रोक, वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष ने चढ़ाई चादर; सीएम ने बताया था आक्रांता

अभी राम की पैड़ी और सूर्यकुंड में संचालित हो रहा लाइट एंड साउंड शो

इस समय राम की पैड़ी और सूर्यकुंड में लाइट एंड साउंड शो संचालित किए जा रहे हैं। रामलला के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं। इसी तर्ज पर गुप्तार घाट, दशरथ समाधि, भरतकुंड और मखौड़ा धाम में भी इवेंट शुरू किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रयास रहेगा कि राम मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक अयोध्या में रुकें और प्रभु श्रीराम से जुड़े इन रामायणकालीन पौराणिक स्थानों पर भी जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें