फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बाढ़ से राहत, कटान से किसान परेशान

Mon, 24 Aug 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
बाढ़ के पानी से ​घिरी झोपड़ी।
विज्ञापन
शुजागंज/सोहावल। बाढ़ का पानी घटने के बाद कटान बढ़ने से प्रभावित किसान चिंतित हैं। सबसे अधिक प्रभावित गांव पटरंगा माझा में गन्ना और धान की फसलें धारा में समा रही हैं। तीन छप्परनुमा घर भी चपेट में आ गए हैं। रविवार को जलस्तर 92.85 मीटर जो खतरे के निशान 92.73 मीटर से अभी भी 12 सेमी अधिक है।
विज्ञापन

राजेंद्र ननकू, अरविंद, विजय कुमार के घर भी नदी की धारा में समा गए हैं। ग्रामीणों को हर साल बाढ़ और कटान की दोहरी समस्या झेलनी पड़ती है। कैथी मांझा के फूल बहादुर, राम बहादुर, तुलसी राम, उदय राज और राम सागर ने बताया कि स्थानीय प्रशासन से नाममात्र की मदद मिलती है। यह मदद नुकसान की भरपाई के लिए पर्याप्त नहीं है। मरौचा माझा के तिलक राम, कुंवर बहादुर, राम उजागिर, अरविंद कुमार और राम मनोहर ने शिकायत की कि उनके गांव के लिए लगाई गई नाव छोटी है। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है।
माझा कला के 150 पीड़ितों को दी गई राहत किट

सोहावल। कोटसराय के माझा कला में 150 बाढ़ पीड़ितों को बीकापुर विधायक प्रतिनिधि सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव और एसडीएम गजेंद्र सिंह ने राहत किट बांटी। सहारा बाग में बने राहत शिविर में काफी भीड़ रही। महिलाओं के लिए स्वच्छता पैड की व्यवस्था भी की गई है। पीड़ित मैकू, कमलेश और शीतल ने बताया कि ज्यादातर पुरुष राहत शिविर में दोनों समय भोजन लेते हैं। महिलाओं और बच्चों के लिए किट पर्याप्त है। ग्रामीणों ने पशु चारे की समस्या भी बताई, जिस पर प्रशासन ने मदद का आश्वासन दिया है। एसडीएम गजेंद्र सिंह ने कहा कि नाव और स्टीमर अभी भी चल रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाएं राहत शिविर में लगातार उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें