फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: तीन दिन में नियम पूरे नहीं तो रजिस्ट्रेशन होगा निरस्त

Sat, 02 May 2026 09:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों की सुरक्षा और वैधानिक अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए मंडल में व्यापक अभियान तेज कर दिया है। आरटीओ (प्रशासन) ऋतु सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर मंडल के सभी जिलों के एआरटीओ प्रशासन, प्रवर्तन अधिकारियों, पीटीओ और मोटरयान निरीक्षकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


निर्देशों में कहा गया है कि जिन स्कूल वाहनों का परमिट समाप्त हो चुका है या जिन्होंने अभी तक स्कूल यान परमिट प्राप्त नहीं किया है, उन्हें तत्काल नोटिस देकर पंजीयन, फिटनेस, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र (पीयूसीसी) वैध कराते हुए परमिट के लिए आवेदन कराया जाए। अनुपालन न करने पर संबंधित स्कूलों के खिलाफ जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के माध्यम से मान्यता निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी। समीक्षा में पाया गया कि सुल्तानपुर में 457 नोटिस जारी कर 174 वाहनों का निलंबन तथा अमेठी में 231 नोटिस पर 114 निलंबन के बावजूद कई स्कूल प्रबंधन अब भी लापरवाही बरत रहे हैं। बैठक में आरपी सिंह सहित मंडल के अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें