फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पंजीकरण के मानक पूर्ण नहीं, 11 अस्पतालों को नोटिस

Mon, 28 Jul 2025 08:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पंजीकरण और नवीनीकरण के मानक पूरे न होने पर सीएमओ ने 11 निजी अस्पतालों को नोटिस भेजा है। एक सप्ताह के अंदर कागजी और भौतिक खामियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। प्रक्रिया पूर्ण न होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

जिले में 30 बेड के ऊपर के लगभग 190 निजी अस्पताल और नर्सिंग होम संचालित हैं। इनका पंजीकरण 30 अप्रैल को समाप्त हो गया है। इसके बाद से ही नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही है। कई बार इसकी तिथि बढ़ाई गई है। इसके बावजूद अब तक लगभग 164 अस्पतालों का नवीनीकरण हो सका है। सीएमओ की ओर से तय की गई आखिरी समय सीमा 15 जुलाई को बीत चुकी है।
इसके बावजूद अब तक 26 अस्पतालों की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी है। इनमें से 15 अस्पतालों ने तो आवेदन ही नहीं किया है जबकि, 11 अस्पतालों से आवेदन मिले में हैं तो उनमें कागजी खामियां हैं। नोडल अधिकारी डॉ. संदीप शुक्ला ने बताया कि नोटिस के बाद इक्का-दुक्का लोगों ने कागज जमा किए हैं, जिनके परीक्षण के बाद नवीनीकरण किया जाएगा। दो अस्पतालों ने संचालन बंद करने का पत्र दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बानियान ने बताया कि पंजीकरण व नवीनीकरण के लिए कई बार मौका दिया जा चुका है। अब बगैर नवीनीकरण के संचालित अस्पतालों की पड़ताल की जाएगी। बगैर पंजीयन के अस्पताल संचालित मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें