अयोध्या। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के 12 सितंबर को लखनऊ में प्रस्तावित प्रादेशिक सम्मेलन की तैयारियों को लेकर राजकरण इंटर कॉलेज में बैठक हुई। बैठक में सम्मेलन में जिले से अधिक से अधिक प्रधानाचार्यों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजीव कुमार चतुर्वेदी ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री देवव्रत सिंह ने किया।
जिला अध्यक्ष संजीव कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि प्रादेशिक सम्मेलन तदर्थ प्रधानाचार्यों के स्थायीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। सम्मेलन के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हैं, जो तदर्थ प्रधानाचार्यों के स्थायीकरण के लिए गठित समिति के अध्यक्ष भी हैं। बैठक में मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार द्विवेदी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ. श्रीराम कृष्ण पांडेय, जिला उपाध्यक्ष डॉ. शिव कुमार मिश्रा, जिला मंत्री देवव्रत सिंह, कोषाध्यक्ष उदयभान तिवारी, संयुक्त मंत्री गोविंद माधव त्रिपाठी और मीडिया प्रभारी अखिलेश कुमार उपाध्याय मौजूद रहे।