फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों के लिए आरक्षित हुआ पाठक कक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राजकीय जिला पुस्तकालय में शिक्षकों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग पाठकों के लिए अलग से पाठक कक्ष आरक्षित कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षक संघ ने लंबे समय से इस सुविधा की मांग की थी, जिसे पुस्तकालय अध्यक्ष अवनीश कुमार पांडेय ने स्वीकार करते हुए लागू किया।
विज्ञापन






पुस्तकालय में आधुनिक तकनीक और विविध पुस्तकों का बड़ा संग्रह होने के कारण बड़ी संख्या में शिक्षक व अन्य पाठक दोपहर बाद यहां अध्ययन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं मिल पा रही थी। इस समस्या को लेकर संयुक्त शिक्षा निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक और अन्य अधिकारियों से कई बार अनुरोध किया गया था।

अब पुस्तकालय के बाएं हिस्से में स्थित कक्ष की सीटें इन वर्गों के लिए आरक्षित कर दी गई हैं। संगठन के जिला मंत्री आलोक तिवारी ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए शिक्षकों से पुस्तकालय की सदस्यता लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें