फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: भाजपाइयों ने लिया सेवा और सुशासन का संकल्प

विज्ञापन
ग्राम पंचायत चरावा में जुटे भाजपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
तारुन। भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्थापना दिवस पर चरावा ग्राम पंचायत में जनसंपर्क और स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान सेवा, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प को दोहराया गया।
विज्ञापन





क्षेत्रीय विधायक के प्रतिनिधि भगवान बक्स सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अभियान की शुरुआत गांव में स्वच्छता कार्य से हुई, जिसमें ''''स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत'''' का संदेश दिया गया। इसके बाद जनसंपर्क अभियान में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत और उज्ज्वला योजना की जानकारी दी गई। भाजपा जिला महामंत्री राघवेंद्र नारायण पांडेय और तारुन मंडल अध्यक्ष पति राज वर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से भेंट कर आशीर्वाद लिया और संगठन की मजबूती पर चर्चा की।





कार्यक्रम संयोजक संदीप तिवारी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता ''''राष्ट्र प्रथम'''' की भावना के साथ समर्पित है। पार्टी का लक्ष्य अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर शंकर दयाल शुक्ला, विनोद सिंह, दिनेश सिंह, इंद्रेश गिरी, देवेंद्र प्रताप सिंह, राम एक उपाध्याय, मुन्ना तिवारी, राम गणेश यादव, शिवाकांत दुबे, किशोर कुमार अथर्व तिवारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें