फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी 2.42 करोड़ रुपये की जमीन, दशरथ पथ पर स्थित है भूमि

Fri, 15 May 2026 07:54 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

रणबीर कपूर ने अयोध्या के दशरथ पथ पर 2.42 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी। द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा समूह की परियोजना में 198.26 वर्ग मीटर जमीन खरीदी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद प्रसिद्ध हस्तियों का निवेश लगातार बढ़ रहा है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने भी यहां जमीन खरीदी है। उन्होंने इस भूखंड के लिए दो करोड़ 42 लाख 15 हजार 786 रुपये का भुगतान किया है।

विज्ञापन


रणबीर कपूर ने तिहुरा माझा क्षेत्र में द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा समूह की परियोजना में 198.26 वर्ग मीटर जमीन खरीदी है। इस भूखंड के लिए उन्होंने दो करोड़ 42 लाख 15 हजार 786 रुपये का भुगतान किया है। फिलहाल इस जमीन का समझौता किया गया है, जिसका बैनामा आगे चलकर कराया जाएगा। 

यह भूखंड राम मंदिर से करीब सात किलोमीटर दूर दशरथ पथ पर स्थित है। उपायुक्त स्टाम्प योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या में प्रसिद्ध व्यक्तियों और बड़े निवेशकों की रुचि तेजी से बढ़ी है। उन्होंने पुष्टि की कि अमिताभ बच्चन के बाद अब रणबीर कपूर ने भी यहां निवेश किया है।
विज्ञापन


राम मंदिर के निर्माण के बाद से अयोध्या में रियल एस्टेट बाजार में उछाल देखा जा रहा है। कई बड़े निवेशक और प्रसिद्ध व्यक्ति यहां संपत्ति खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। यह शहर अब एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है। इस कारण यहां भूमि की कीमतें भी बढ़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें