फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: एक अक्तूबर से शुरू होगी फिल्मी कलाकारों की रामलीला

Thu, 01 Aug 2024 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते फिल्मी रामलीला के अध्यक्ष।
विज्ञापन
अयोध्या। फिल्मी कलाकारों की रामलीला इस साल एक अक्तूबर से शुरू होगी। रामलीला में 20 से अधिक फिल्मी कलाकार विभिन्न भूमिकाओं में नजर आएंगे। प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री वेदमती की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं वेद सागर भगवान राम और मंगिशा मां सीता की भूमिका में नजर आएंगी।
विज्ञापन

अयोध्या की रामलीला समिति के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि रामलीला एक से 12 अक्तूबर तक रामकथा पार्क में होगी। रामलीला में गोरखपुर के सांसद रवि किशन केवट की भूमिका में नजर आएंगे। सांसद मनोज तिवारी परशुराम की भूमिका को जीवंत करते दिखेंगे। इसके अलावा राजा मुराद- राजा दशरथ, मालिनी अवस्थी-मां शबरी की भूमिका निभाएंगी। बिंदू दारा सिंह-भगवान शंकर, राकेश बेदी- राजा जनक , विनय सिंह- कुंभकरण, नरेश कौशीक-नारद मुनि , किशन भारद्वाज- हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा अनिमेष मंडा- शत्रुघ्न, जाने माने बॉलीवुड के एक्टर मनीष शर्मा-रावण की भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर रामलीला कमेटी के चेयरमैन राकेश बिंदल, महासचिव शुभम मलिक, पवन वत्स, करण शर्मा, राज माथुर, मनोज सहरावत, रूबी चौहान की मौजूदगी रही।

पिछले साल ऑनलाइन 36 करोड़ से अधिक लोगों ने देखी थी रामलीला
सुभाष मलिक ने बताया कि पिछले साल 2023 में फिल्मी कलाकारों की रामलीला ऑनलाइन प्लेटफार्म पर 36 करोड़ से अधिक लोगों ने देखी थी। इस बार 50 करोड़ से अधिक लोग रामलीला घर बैठे देख सकें, ऐसा प्रयास होगा। बताया कि अयोध्या में फिल्मी रामलीला की शुरुआत कोरोना काल में हुई थी। इस बार रामलीला का छठवां संस्करण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें