फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अब पांच नहीं तीन देशों की रामलीला का होगा मंचन

Fri, 06 Nov 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दीपोत्सव में इस बार तीन देशों की रामलीला का मंचन होगा। पहले दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, लाओस, नेपाल और थाईलैंड की टीमें रामकथा की प्रस्तुति देने वाली थीं, लेकिन नेपाल और थाईलैंड की टीमें अयोध्या नहीं आ रही हैं। ऐसे में तीन देशों की चार टीमें रामकथा का मंचन करेंगी। इनमें दक्षिण अफ्रीका की दो, जबकि श्रीलंका और लाओस की एक-एक टीम शामिल है। श्रीलंका की रामलीला में ‘रावणेश्वरा’ की प्रस्तुति खास आकर्षण होगी।
विज्ञापन

श्रीलंका की ‘रावणेश्वरा’ प्रस्तुति में रावण के उस व्यक्तित्व को प्रमुखता दी जाएगी, जिसमें उसे कुशल शासक, वेदों का ज्ञाता, महान योद्धा और संगीत साधक के रूप में दिखाया जाता है। मान्यता के अनुसार रावण शिवभक्त होने के साथ रुद्रवीणा का प्रकांड वादक भी था। पारंपरिक वेशभूषा, मुकुट, आभूषण और नृत्य-नाट्य शैली के माध्यम से प्रस्तुति में लंकाई संस्कृति की झलक दिखाई जाएगी।
श्रीलंका की सांस्कृतिक परंपरा में रावण के व्यक्तित्व का एक अलग पक्ष भी देखने को मिलता है। वहां उसे केवल प्रतिनायक के रूप में नहीं, बल्कि महान सम्राट, प्रकांड विद्वान और परम शिवभक्त के रूप में भी चित्रित किया जाता है। दसवें दीपोत्सव में श्रीलंका की टीम अपनी पारंपरिक प्रस्तुति के जरिये रावण के इसी स्वरूप को मंच पर जीवंत करेगी।
विज्ञापन

आज अयोध्या पहुंचेंगे विदेशी कलाकार
इस बार दीपोत्सव में अंतरराष्ट्रीय रामलीला के मंचन को लेकर कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। पहले पांच देशों की रामलीला प्रस्तावित थी, लेकिन अब तीन देशों की चार टीमें प्रस्तुतियां देंगी। इनमें दक्षिण अफ्रीका की दो, जबकि श्रीलंका और लाओस की एक-एक टीम शामिल हैं। इन देशों के करीब 20 कलाकार शुक्रवार को अयोध्या पहुंचेंगे। छह और सात नवंबर को रामकथा पार्क के मंच पर विदेशी कलाकार अपनी-अपनी सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप रामकथा का मंचन करेंगे। दक्षिण अफ्रीका के कलाकार पहली बार अयोध्या में रामलीला प्रस्तुत करेंगे, जबकि लाओस की टीम अपनी पारंपरिक शैली में रामकथा का मंचन करेगी।
उपराष्ट्रपति के स्वागत में बनाए गए पांच नए मंच
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दीपोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के मद्देनजर सांस्कृतिक आयोजनों का दायरा बढ़ाया गया है। पहले दीपोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए 12 मंच निर्धारित थे, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ाकर 17 कर दी गई है। उपराष्ट्रपति के स्वागत और उनके आगमन मार्ग को उत्सवी रंग देने के लिए पांच नए मंच तैयार किए गए हैं। एयरपोर्ट, साकेतपुरी, महोबरा, लता चौक और टेढ़ी बाजार में अतिरिक्त सांस्कृतिक मंच बनाए गए हैं। इन मंचों पर लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें