फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामजी की निकली सवारी रामजी की लीला है न्यारी...

Sun, 05 Oct 2025 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
31- रामलीला में भगवान श्रीराम का राजतिलक करते नगर विधायक वेद प्रकाश- समिति
विज्ञापन
अयोध्या रामजी की निकली सवारी रामजी की लीला है न्यारी... जैसे भक्ति गीतों पर नाचते, गाते, झूमते अयोध्यावासी विभिन्न रामलीला समितियों की ओर से निकाली गई श्रीराम राज्याभिषेक शोभायात्रा में भाव विभोर नजर आए। सभी शोभायात्राओं का पूरे नगर में जगह-जगह स्वागत हुआ।
विज्ञापन

केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल की अगुवाई में रिकाबगंज कमला नेहरू भवन के सामने सभी श्रीराम शोभायात्राओं का भव्य स्वागत और प्रसाद वितरण किया गया। उनके साथ अमृत राजपाल, केंद्रीय समिति के संयोजक गगन जायसवाल, केशव बिगुलर, शिवजी गौड़, अजय विश्वकर्मा, अखिलेश पाठक, बजरंगी साहू व जनार्दन पांडेय ने भगवान की आरती उतारी।
नगर में पांच रामलीला समितियों की ओर से राम राज्याभिषेक की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। चौक कोठापार्चा रामलीला में अध्यक्ष सिद्धार्थ महान, उपाध्यक्ष आशीष महिंद्रा, धनंजय कौशल, संजय कौशल व हैदरगंज की शोभायात्रा अध्यक्ष रजनीश गुप्ता, सौरभ श्रीवास्तव, राजन गुप्ता, सुनील यादव मोनू, आशीष गुप्ता, राहुल सागर के नेतृत्व में भव्यता पूर्वक निकली। अशोकपुरम जप्ती की शोभायात्रा रामलीला अध्यक्ष पीयूष मौर्य लकी, कृष्ण प्रसाद मौर्य, संतोष सोनकर, रविंद्र कुमार आदि के नेतृत्व में निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें