फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: सीएम योगी से मिले रामायण मेला समिति के पदाधिकारी, उद्घाटन सत्र के लिए किया आमंत्रित

Sun, 24 Nov 2024 12:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या रामायण मेला समिति के पदाधिकारी सीएम योगी से मिले। उन्हें उद्घाटन सत्र के लिए आमंत्रित किया। 
विज्ञापन
Ayodhya: सीएम योगी से मिले रामायण मेला समिति के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी अयोध्या के रामायण मेला समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मिलकर उद्घाटन सत्र के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने समिति के सभी सदस्यों का अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया। रामायण मेला के विस्तार के लिए कई पहलुओं पर विशेष चर्चा की। 

विज्ञापन


इस मौके पर समिति के संरक्षक जगतगुरु रामदिनेशाचार्य महाराज, बड़ा भक्तमाल के महंत अवधेश दास, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, नगर आयुक्त संतोष शर्मा और रामायण मेला समिति के संयोजक आशीष मिश्र ने मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री से मिलकर पांच दिसंबर को आरंभ हो रहे रामायण मेला के उद्घाटन सत्र के लिए आमंत्रित किया। इस वर्ष रामायण मेला पांच दिसंबर से आठ दिसंबर तक प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें