फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: अभेद्य होगी राम मंदिर की सुरक्षा, बाउंड्रीवॉल में लगाए जा रहे अत्याधुनिक उपकरण; बनेंगे चार वॉच टावर

Sun, 04 Jan 2026 12:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य होगी। मंदिर की बाउंड्रीवॉल में अत्याधुनिक उपकरण लगाए जा रहे हैं। चार वॉच टावर बनाए जाएंगे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
राम मंदिर की भव्यता हर किसी को कर रही आकर्षित। - फोटो : ट्रस्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या स्थित राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा बयान सामने आया है। राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि राम मंदिर की सुरक्षा पूरी तरह अभेद्य होगी। मंदिर परिसर के चारों ओर बनाई जा रही लगभग चार किमी लंबी बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। 

विज्ञापन


इस बाउंड्रीवॉल में सुरक्षा की दृष्टि से अत्याधुनिक उपकरण लगाए जा रहे हैं। ताकि, मंदिर की निगरानी और सुरक्षा और अधिक मजबूत हो सके। गेट नंबर-11, जिसे आदि शंकराचार्य द्वार के नाम से जाना जाता है, उसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इस गेट पर आधुनिक सुरक्षा उपकरण भी स्थापित कर दिए गए हैं। जल्द ही गेट नंबर तीन का निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा। 

मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए चार वॉच टावर बनाए जाएंगे। इनमें आधुनिक तकनीक से लैस उपकरण लगाए जाएंगे। इन वॉच टावरों और बाउंड्रीवॉल के मॉडल को स्वीकृति मिल चुकी है। शीघ्र ही इनका निर्माण कार्य शुरू होगा। राम मंदिर की सुरक्षा के लिए कई ऐसे उपाय किए जा रहे हैं, जिन्हें गोपनीय रखा जा रहा है।

सप्त ऋषियों के मंदिर में दर्शन के लिए जल्द होगी व्यवस्था

श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर देते हुए राम मंदिर भवन निर्माण समिति अध्यक्ष ने बताया कि सप्त ऋषियों के मंदिर के दर्शन के लिए जल्द ही राम मंदिर ट्रस्ट व्यवस्था करेगा। फिलहाल सुरक्षा कारणों से हर कदम बेहद सावधानी से उठाया जा रहा है, क्योंकि परिसर में अभी भी निर्माण कार्य से जुड़ी कुछ मशीनें सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें