23 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर वार्ता करते राम निहाल निषाद
तारुन। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सहित विभिन्न पदों में रह चुके राम निहाल निषाद भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है। शुक्रवार को पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी।
बताया कि मंदिर में चढ़ावा चोरी से आहत होकर यह कदम उठाया है। प्रेसवार्ता में राम निहाल निषाद ने बताया कि 23 अगस्त को तारुन में एक स्वागत समारोह आयोजित करेंगे। समारोह में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि भगवान राम के बाल सखा निषाद राज का वंशज होने के नाते राम मंदिर में चंदा चोरी से गहरा कष्ट हुआ। कहा, जो पार्टी राम के साथ न्याय नहीं कर सकती वह लोगों के साथ क्या न्याय करेगी।