फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को किया नमन

Fri, 21 Aug 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
कल्याण चौक पर श्रद्धांजलि अर्पित करते विधायक व भाजपा नेता
विज्ञापन
रुदौली। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व श्रीराम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका वाले कल्याण सिंह की पुण्यतिथि को हिंदू गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। शुक्रवार को पौशाला चौराहे स्थित कल्याण चौक पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में लोग जुटे और श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि कल्याण सिंह का जीवन राष्ट्र, समाज और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सुशासन और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कल्याण सिंह की स्मृतियों को नमन किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय, जिला कोषाध्यक्ष शेखर गुप्ता सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें