फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: भीड़ बढ़ने पर आज आधा घंटे पहले खुलेगा राम मंदिर

Mon, 23 Nov 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर राम मंदिर में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूर्णिमा स्नान के साथ ही मंगलवार को कार्तिक मेले का समापन हो जाएगा। स्नान के लिए 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। स्नान-दान के बाद श्रद्धालुओं का रेला मठ-मंदिरों में दर्शन के लिए उमड़ेगा। राम मंदिर में भी श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ होने की उम्मीद है। भीड़ का दबाव अधिक बढ़ने पर राम मंदिर में दर्शन सुबह सात बजे के बजाय 6:30 बजे से ही शुरू कर दिए जाएंगे। हालांकि, राम मंदिर ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय भीड़ की स्थिति को देखते हुए ही लिया जाएगा। फिलहाल, सोमवार से राम मंदिर में पुरानी दर्शन व्यवस्था लागू कर दी गई है। परिक्रमा मेले के दौरान 18 से 22 नवंबर तक रामलला के दर्शन की अवधि में एक घंटे की वृद्धि की गई थी। इस दौरान श्रद्धालुओं को रात 11 बजे तक दर्शन मिल रहे थे। अब राम मंदिर पहले की तरह रात 10 बजे ही बंद हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें