फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पिकअप की टक्कर से किशोर की मौत

Mon, 23 Nov 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। तकमीनगंज के चुन्ना का पुरवा निवासी 16 वर्षीय आर्यन यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे तारुन बाजार से घर लौटते समय एक पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल आर्यन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।यह दुर्घटना तारुन-हैदरगंज मार्ग पर पिंटू सिंह के ईंट-भट्ठे के पास हुई। स्थानीय लोगों ने घायल आर्यन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. ननकू राम ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान आर्यन यादव की मौत हो गई। थाना प्रभारी लालचंद सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पिकअप चालक का पता लगाने में जुटी है। आर्यन अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके एक भाई की पहले ही मौत हो चुकी थी। परिवार में उसकी एक बहन है। कुछ समय पहले उसकी मां का भी निधन हो गया था। पिता खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, लेकिन उनके पास बहुत कम खेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें