राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी लवकुश मिश्रा के निर्माणाधीन भवन पर अयोध्या विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बनवारीपुर गांव में पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम पर 1000 वर्गफुट से अधिक क्षेत्रफल में जी+1 भवन का निर्माण कराया जा रहा है। प्राधिकरण के अनुसार, भवन निर्माण के लिए मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया था। इसके बाद संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया है। एडीए सचिव राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि निर्माण नियमों के उल्लंघन के मामले में नोटिस जारी किया गया है। निर्धारित समय के भीतर जवाब और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।