फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: रामनगरी में खुशी से झूमीं कंगना रनौत, X पर लिखा- मेरे राम आ गए..., जमकर लगाए जयकारे

Mon, 22 Jan 2024 04:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या

सार

Ram Mandir Ayodhya : गर्भगृह में रामलला के दर्शन करने के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने एक्स अकाउंट पर भव्य राम मंदिर पर एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि राम आ गए।

विज्ञापन
अभिनेत्री कंगना रनौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या रामनगरी पहुंचीं अभिनेत्री कंगना रनौत ने रामलला के दर्शन किए और इस दौरान वे काफी खुश नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अपने मोबाइल से भव्य राम मंदिर का एक वीडियो बनाया और उसे अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि राम आ गए हैं।
विज्ञापन


500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आखिर आज 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला अपने मंदिर में विराजमान हो गए हैं। इस अवसर पर पूरे देश से वीआईपी, नेता और सेलिब्रेटी रामलला के दर्शन करने अयोध्या आए हैं। 

वहीं, अभिनेत्री कंगना रनौत भी अयोध्या रामनगरी पहुंचीं और खुशी से झूम उठीं। उन्होंने श्रीराम भगवान के दर्शन करने के बाद अपने मोबाइल से एक वीडियो बनाया। इस दौरान कंगना रनौत ने जमकर जय श्रीराम के जयकारे लगाए। उन्होंने इस वीडियो को अपने पर्सनल एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरे राम आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें