फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आठों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी, अगली सुनवाई 10 अगस्त को

Mon, 27 Jul 2026 05:19 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद अदालत ने सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी है। मामले की अगली सुनवाई 10 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
अयोध्या के राम मंदिर की तस्वीर - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सोमवार को जिला जेल में बंद सभी आठ आरोपियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम रजत वर्मा की अदालत में पेशी कराई गई। सुनवाई के बाद अदालत ने सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी।

विज्ञापन


मामले की अगली सुनवाई अब 10 अगस्त को होगी। चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच पहले से जारी है और अदालत में नियमित रूप से आरोपियों की पेशी कराई जा रही है।

मामले की अगली सुनवाई पर जांच और न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर आगे की कार्रवाई होने की संभावना है। इससे पहले चार चरण में आठों आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछताछ हो चुकी है और उनकी निशानदेही पर तीन चार पहिया वाहन, आभूषण, नकदी और कागज बरामद हो चुका है।
विज्ञापन


विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें