फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर दान चोरी प्रकरण: रुदौली में युवक के घर से नकदी बरामद

Sat, 13 Jun 2026 08:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर के दानपात्र से धनराशि के गबन मामले की जांच के क्रम में रुदौली क्षेत्र के एक गांव में कार्रवाई कर नकदी बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान आरोपी कर्मी के घर से करीब 10 से 12 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। हालांकि बरामद धनराशि की आधिकारिक पुष्टि जांच एजेंसियों की ओर से अभी नहीं की गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोतवाली रुदौली क्षेत्र के मीनापुर ठकुरन फगौली गांव निवासी लवकुश मिश्रा, जो राम मंदिर में कर्मी के रूप में कार्यरत रहा है, से जुड़े ठिकानों पर जांच की गई। कार्रवाई के दौरान ट्रस्ट प्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी बताई जा रही है। आरोपी के पिता बच्चूलाल ने बताया कि जब यह कार्रवाई हुई, उस समय वह गाजियाबाद में थे। उनके अनुसार, ट्रस्ट से जुड़े कुछ लोग गांव पहुंचे और घर में रखी नकदी अपने साथ ले गए। उन्होंने दावा किया कि उन्हें धनराशि के स्रोत की कोई जानकारी नहीं थी।

परिवार की ओर से यह भी कहा गया है कि फैजाबाद क्षेत्र में बन रहे मकान को मामले से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। बच्चूलाल के अनुसार मकान निर्माण के लिए उन्होंने पूर्व में खरीदी गई जमीन का उपयोग किया है और इसके लिए उन्होंने अपनी लगभग 10-12 बीघा कृषि भूमि गिरवी रखी हुई है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य का उनके पुत्र से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन




एक वर्ष पहले मिली थी नौकरी

ग्रामीणों के मुताबिक लवकुश मिश्रा पहले निजी कार्य करता था और करीब एक वर्ष पूर्व उसे राम मंदिर परिसर में नौकरी मिली थी। गांव के लोगों का कहना है कि नौकरी मिलने के बाद उसकी आर्थिक स्थिति में तेजी से बदलाव दिखाई देने लगा था। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। गांव में यह चर्चा भी है कि जांच के दौरान कुछ धनराशि अन्य स्थानों से भी बरामद की गई है। हालांकि इस संबंध में पुलिस अथवा ट्रस्ट की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें