फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर: दर्शन व्यवस्था में बदलाव, पासधारकों के लिए अलग-अलग लेन लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दर्शन व्यवस्था में अहम बदलाव किया गया है। अब पास के माध्यम से दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग लेन निर्धारित कर दी गई हैं, जिससे अव्यवस्था और भ्रम की स्थिति खत्म होगी।
विज्ञापन


पहले सिंह द्वार के पास बने रैंप से सभी पासधारक एक ही मार्ग से आते-जाते थे, जिससे राम परिवार की सीढ़ियों के पास भीड़ और भ्रम की स्थिति बन जाती थी। नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालु एक ही मार्ग से प्रवेश करेंगे, लेकिन आगे जाकर उन्हें अलग-अलग लेन में विभाजित किया जाएगा।

यह व्यवस्था बीते सोमवार से लागू कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों और मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद लिया गया यह निर्णय भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित, सुगम दर्शन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें