फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: चार सचिवों पर कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तारुन। बीकापुर और तारुन विकास खंडों की साधन सहकारी समिति के सचिवों की एक बैठक एडीओ कॉपरेटिव अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में हुई। इसमें खरीफ अभियान के सत्यापन प्रगति की समीक्षा की गई। प्रपत्र सत्यापन न कराने वाले चार सचिवों को चेतावनी दी गई।



कुल 22 सचिवों में से अब तक 18 समितियों के सत्यापन प्रपत्र प्राप्त हो गए हैं। बैठक में रबी अभियान के तहत वितरण और नकद जमा की भी समीक्षा हुई। सचिव पलिया मलावन ने बताया कि वे सत्यापन अधिकारी से सत्यापन करा रहे हैं। कोछा सचिव ने शाखा बीकापुर में प्रपत्र ख भरवाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि सचिव रामपुर भगन पवन कुमार पांडेय अनुपस्थित रहे। उनके सत्यापन अधिकारी ने जानकारी दी कि समिति बंद थी और सचिव ने फोन नहीं उठाया, जिससे गड़बड़ी की आशंका जताई गई। यदि तीन दिन के अंदर अन्य सचिवों द्वारा सत्यापन नहीं कराया गया तो उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें