फोटो 15-भरत गुफा मंदिर में जन्मोत्सव का दृष्य- संवाद
सोहावल। दक्षिणमुखी प्राचीन भरत गुफा हनुमान मिलन मंदिर में शुक्रवार को राम जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर बारह बजे भगवान श्रीराम के जन्म का समय होते ही मंदिर में शंख-घंटों की ध्वनि गूंज उठी। इसके साथ ही ''जय श्रीराम'' के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो गया। इस दौरान भगवान का भव्य अभिषेक और आरती भी की गई। मंदिर के महंत परमात्मा दास और कथा व्यास संपूर्णानंद दास ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भजन गायिका आरती ने भक्ति गीतों और भजनों के माध्यम से भगवान श्रीराम का गुणगान किया। शाम के समय मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, राहुल पांडे, कमला शंकर पांडे, सिमरन और बब्ली सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।