फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: विश्व होम्योपैथी दिवस पर निकाली रैली

Fri, 10 Apr 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विश्व होम्योपैथी दिवस पर रक्तदान के बाद प्रमाणपत्र वितरित करते कॉलेज के सदस्य।
विज्ञापन
अयोध्या। विश्व होम्योपैथी दिवस पर राजकीय डॉ. बृज किशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने शुक्रवार को जागरूकता रैली निकाली। साथ ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रैली का उद्देश्य आमजन को होम्योपैथी की उपयोगिता और सुरक्षित चिकित्सा पद्धति के बारे में जागरूक करना था। इसमें कॉलेज के छात्र, शिक्षक और चिकित्सा अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


प्रतिभागियों ने होम्योपैथी अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया। कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर भी आयोजित हुआ, जिसमें छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने रक्तदान किया। शिविर का लक्ष्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। अयोध्या के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने रक्तदान को महादान बताते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन होम्योपैथी के प्रचार-प्रसार के साथ मानवता की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें