फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राजा मान सिंह पर दलित की जमीन कब्जाने का आरोप

Wed, 25 Feb 2026 09:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जेल में निरुद्ध राजा मान सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब उसके खिलाफ सरियावां में एक दलित की जमीन कब्जा करके दूसरे को दिलाने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मान सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन



दर्ज एफआइआर में पूराकलंदर क्षेत्र के पूरे बल्ला मौजा सरियावां निवासी धर्मपाल ने बताया कि 30 अगस्त, 2014 को तहसील प्रशासन ने उन्हें कृषि कार्य के लिए पट्टा दिया था। उसी समय वह अपनी जमीन पर खेती कर रहे थे। मई, 2025 में पूरे महरबान निवासी पवन कुमार, राजा मान सिंह, सिड़हिर निवासी गोविंद सिंह आदि जेसीबी से उनकी जमीन कब्जाने लगे। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने धमकी देकर उन्हें भगा दिया।



वह पुलिस के पास गए तो मान सिंह के प्रभाव में पुलिस ने उनका ही चालान कर दिया। इसके बाद एसडीएम सोहावल के समक्ष दोनों पक्षों को बुलाया गया। वहां लेखपाल ने जमीन अलग करने का दावा तो किया लेकिन कब्जा दिलाने से हाथ खड़े कर लिए। बाद में उन्होंने अपना खेत पिलर गाड़कर खंभे से घेर लिया तो विपक्षियों ने खंभे तोड़ डाले। बाद में सिविल लाइंस निवासी गुंजन यादव, सरियावां चौराहा निवासी आर्या दीपक, आर्य निवेदन व आर्य शक्ति को कब्जा करवा दिया।
विज्ञापन




इसके बाद से ही वह अपनी भूमि कब्जा मुक्त कराने के लिए इधर-उधर दौड़ रहे हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा दिलाने की मांग की है। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें