फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: तेज हवाओं के साथ बारिश, फसलों को नुकसान, कई इलाकों में बिजली गुल

Sat, 04 Apr 2026 10:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या-अमानीगंज। मौसम का मिजाज शनिवार की देर शाम अचानक बिगड़ गया। गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे पहले दिनभर बादल छाये रहे। बीच-बीच में धूप निकली। हालांकि, हवाएं चलने से तापमान में कुछ गिरावट आई है। कई इलाकों में आंधी-पानी से बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। तेज हवाओं के चलते ग्रामीण इलाकों में गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंचा है। आम के बौर गिर गए। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी प्रो. सीताराम मिश्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम के रुख में बदलाव आया है। रविवार को भी छिटपुट बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि बारिश से दलहनी, तिलहनी और गेहूं की तैयार फसलों को नुकसान पहुंचेगा। केवल सब्जी की खेती को फायदा पहुंचेगा। अभी 27 मार्च को ही बारिश हुई थी। कुछ ही दिनों बाद फिर बारिश होने लगी। इस समय फसलों के लिए बिल्कुल सूखा मौसम चाहिए। तापमान 35 डिग्री के आसपास हो और पछुआ हवा चले।
विज्ञापन

वहीं, अमानीगंज इलाके में शनिवार रात आठ बजे आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बेमौसम हुई बारिश से गेहूं की पकी फसल को भारी नुकसान होने का अंदेशा है। गेहूं की मड़ाई भी एक सप्ताह तक प्रभावित होने की संभावना है। बरसात से गेहूं की मड़ाई की तैयारी कर रहे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दौड़ गई हैं। गेहूं की कटाई और मड़ाई का कार्य अभी शुरू ही हुआ था। अधिकांश फसल अभी खेतों में खड़ी है। लगातार मौसम की खराबी से गेहूं के पके दाने भी बदरंग हो रहे हैं। बरसात में भीगी कटी फसल को सूखाने में भी किसानों को मशक्कत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें