फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दिल्ली ब्लास्ट के बाद रेलवे स्टेशन पर अलर्ट, रातभर चली चेकिंग

Tue, 11 Nov 2025 08:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
11 -कैंट रेलवे स्टेशन पर रात में सामानों की चेकिंग करते आरपीएफ प्रभारी व अन्य -आरपीएफ
विज्ञापन
अयोध्या। दिल्ली के लालकिला के पास हुए बम ब्लास्ट के बाद रेलवे की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। अयोध्या कैंट और धाम रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात से ही हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। देर रात से लेकर मंगलवार सुबह तक जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से ट्रेनों, प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, टिकट घर और सर्कुलेटिंग एरिया में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


कैंट रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों की तलाशी ली जा रही है। हर यात्री के सामान को बैगेज स्कैनर मशीन से जांचा जा रहा है। बिना जांच के किसी भी यात्री को प्लेटफॉर्म में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही। हर आने-जाने वाली ट्रेन की जांच की जा रही है। किसी भी अनजान या संदिग्ध यात्री पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

इसी तरह अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। स्टेशन परिसर में बम डिटेक्शन टीमें तैनात की गई हैं। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी चौबीसों घंटे की जा रही है। वहीं, अयोध्या बस स्टेशन पर भी पुलिस और खुफिया विभाग की निगरानी तेज हो गई है। लावारिस बैग पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन




आरपीएफ प्रभारी हरीश कुमार शाही ने बताया कि दिल्ली में हुए धमाके के बाद रेलवे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अयोध्या धार्मिक दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है, इसलिए कोई भी जोखिम नहीं लिया जा सकता। हमारी टीमें लगातार स्टेशन परिसर, ट्रेनों और पार्किंग एरिया में जांच कर रही हैं। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें