फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दूसरी बार अयोध्या आ सकते हैं राहुल गांधी

Mon, 12 Jan 2026 09:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
11-  हनुमानगढ़ी पहुंचे राहुल गांधी का सम्मान करते महंत ज्ञान दास- फाइल फोटो
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में आ सकती है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दूसरी बार अयोध्या आने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि रामलला के दर्शन के लिए आ रही एक संसदीय समिति के साथ राहुल गांधी भी अयोध्या पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन


दरअसल रक्षा मंत्रालय की 32 सदस्यीय संसदीय समिति 23 जनवरी को अयोध्या पहुंच रही है। इस समिति में शामिल सांसद अयोध्या यात्रा के दौरान रामलला का दर्शन करेंगे और अपनी जिम्मेदारियों के अनुरूप कैंट क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह इस संसदीय दल के अध्यक्ष हैं, इसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का नाम भी शामिल है। ऐसे में उनके अयोध्या आने की अटकलें तेज हो गई हैं। राहुल गांधी इससे पहले वर्ष 2016 में अयोध्या आए थे। उस दौरान उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया था। उन्होंने हनुमानगढ़ी में अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत ज्ञानदास से आशीर्वाद भी लिया था।
अब यदि राहुल गांधी दोबारा अयोध्या आते हैं और रामलला के दर्शन करते हैं, तो यह उनके पिछले दौरे से बिल्कुल अलग और अधिक स्पष्ट राजनीतिक संदेश होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह कहते हैं कि राहुल गांधी देश के ऐसे नेता हैं जो सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। यदि वह अयोध्या आते हैं और रामलला के दर्शन करते हैं तो यह उनकी व्यक्तिगत आस्था और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान का प्रतीक होगा। हालांकि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री का कहना है कि उन्हें अभी तक राहुल गांधी के अयोध्या आगमन की कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें