फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: झोलाछाप ने कराया प्रसव, महिला की मौत

Tue, 05 May 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के इनायत नगर क्षेत्र में एक झोलाछाप ने महिला का प्रसव कर दिया। लापरवाही पूर्ण हुए इलाज से महिला की हालत गंभीर हो गई, जिसकी सोमवार को मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर सीएमओ ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित करके जांच आख्या मांगी है।
विज्ञापन

उच्च अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में इनायत नगर थाना क्षेत्र के अहरन सुवंश निवासी शिव बहादुर ने बताया कि उन्होंने सात अप्रैल को नोखई मिश्र का पुरवा निवासी प्रभाकर मिश्रा की क्लीनिक पर दिखाया था, जिसने उनका प्रसव कराया। इसके बाद उनके बहन की हालत बिगड़ गई तो भीखापुर स्थित एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर, लखनऊ समेत अन्य अस्पतालों में दिखाया गया, जहां से उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इस बीच सोमवार को इलाज के दौरान उनकी बहन ने दम तोड़ दिया। बाद में पता चला कि प्रसव कराने वाला डॉक्टर नहीं बल्कि झोलाछाप है। उसके पास कोई डिग्री नहीं है। सीएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया ने बताया कि नोडल अधिकारी डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव, डॉ. पीसी भारती और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज के अधीक्षक को जांच अधिकारी नामित करके एक सप्ताह के भीतर आख्या मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें