फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या धाम में 332 स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सावन झूला मेला में दर्शन-पूजन और रामलला के झूलनोत्सव का आनंद लेने के लिए अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम ने व्यापक तैयारी की है। अयोध्या धाम में 332 स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था की गई है। यहां कुल 1626 टैप लगाए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को पेयजल के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े।
विज्ञापन



नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने जल कल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर पेयजल व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। उन्होंने बताया कि अयोध्या धाम में सभी 995 हैंडपंप और 322 स्टैंड पोस्ट क्रियाशील कर दिए गए हैं। निगम में उपलब्ध 30 वाटर टैंक पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए लगाए गए हैं। अन्य निकायों से 30 वाटर टैंकों का प्रबंध किया गया है।


महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि नगर निगम का संकल्प है कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को एक बूंद पानी खरीद कर न पीना पड़े। इसके लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि पेयजल की व्यवस्था सावन झूला मेला के दौरान निरंतर बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें