फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराएं : सांसद

Sat, 14 Feb 2026 09:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
29- दिशा कमेटी की बैठक में शामिल सांसद व अन्य जनप्रतिनि​धि- सूचना विभाग
विज्ञापन
अयोध्या। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद अवधेश प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। सांसद ने बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि विकास योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिया जाए। उन्होंने सड़क की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि इस वित्तीय वर्ष में शासन की ओर से स्वीकृत सड़क निर्माण की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी जाए।
विज्ञापन

कहा कि पेयजल मिशन की भी सूची जनप्रतिनिधियों को क्षेत्रवार उपलब्ध कराएं। बैठक में जनप्रतिनिधियों की ओर से जिन-जिन योजनाओं में शिकायतें बताई गई उस पर जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह को संज्ञान लेते हुए निस्तारण कराने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक में अंबेडकरनगर के सांसद लालजी वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
दिशा कमेटी की बैठक में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने प्रशासन को सुझाव दिया कि रामनगरी में बहुत सारे संत कुटिया बनाकर भजन-पूजन करते हैं। उनके लिए समस्याएं खड़ी हो रही हैं, इसलिए ऐसे संतों के लिए भी कुछ व्यवस्था प्रशासन को करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने जो नजूल की भूमि है उसे चिन्हित करते उस पर प्रधानमंत्री आवास बनाने का सुझाव दिया ताकि इसका लाभ गरीबों को मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें