फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: देशभर से प्राचीन रामायण भेंट करने के प्रस्ताव

Mon, 23 Feb 2026 09:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
25- राम मंदिर के इसी तल पर स्थापित होगा रामकथाओं का मंदिर- ट्रस्ट
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर के दूसरे तल पर प्रस्तावित रामकथाओं के मंदिर के लिए देशभर से प्राचीन रामायण भेंट करने के प्रस्ताव आ रहे हैं। काशी, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, ओडिशा और असम सहित कई राज्यों के विद्वानों, संतों और निजी संग्राहकों ने अपनी पीढ़ियों से संरक्षित रामायण ग्रंथों को अयोध्या के इस ग्रंथागार को समर्पित करने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन



इस बीच भारत सरकार के संस्कृति व पर्यटन मंत्रालय के माध्यम से केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से श्रीमद् वाल्मीकि रामायण पर लिखी चार सौ साल पुरानी टीका विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास बलसाडी ने राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र को भेंट की थी। इस टीका की पांडुलिपि रामलला को समर्पित कर दी गई है। इसी तरह बंगाल की कृतिवास और केरल से कंब रामायण का भी प्रस्ताव आया है। कुछ ऐसे प्रस्ताव आए हैं जिनमें से कई ग्रंथ सैकड़ों वर्ष पुराने बताए जा रहे हैं। रामायण मंदिर में न सिर्फ विविध भाषाओं की रामायण का संग्रह होगा बल्कि यहां दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए आधुनिक तकनीक, डिजिटल आर्काइविंग और नियंत्रित तापमान की व्यवस्था भी की जाएगी। दूसरे तल पर ही 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा पूजन-अर्चन के बाद श्रीराम यंत्र की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें